आगरा। आगरा के पॉश एरिया में पति अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में था। पत्नी गेस्ट हाउस में पहुंच गई। पति को चप्पलों से
पीटा। [@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
गुरुवार रात को महिला को जानकारी
मिली कि सुबह से घर से गायब हुआ पति अपने प्रेमिका के साथ कमला नगर स्थित
एक गेस्ट हाउस में है। महिला ने पहले 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस नहीं आई
तो एसएसपी को फोन कर दिया और अपनी समस्या बताई। कुछ देर में ही पुलिस पहुंच
गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस का दरवाजा खटखटाया। कर्मचारी ने दरवाजा नहीं
खोला।
गेस्ट हाउस का गेट न खुलने पर महिला एक सीढ़ी ले आई। महिला खुद सीढ़ी पर चढ़ गई। पहली
मंजिल पर एक खिड़की का शीशा तोड़ दिया और अंदर कूद गई। पुलिस पीछे-पीछे
पहुंची। महिला ने एक-एक कमरा खंगाला। उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ एक
कमरे में मिल गया। वह हाथ जोड़ने लगा। पत्नी ने चप्पल उतारी पति के साथ ही
प्रेमिका को धुना। पुलिस तीनों को थाने ले आई। थाने में हाथ जोड़ने पर
पत्नी ने दोनों को माफ कर दिया। उसने कहा कि दोबारा ऐसा हुआ तो अच्छा नहीं
होगा।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope