• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश: तापमान में मामूली गिरावट, खिली धूप

weather report of uttar pradesh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किया गया है। अगले एक-दो दिनों में कोहरे का असर दिखने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने से मैदानी इलाकों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस, जबकि रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।

गुप्ता के अनुसार, अगले दो दिनों में कोहरे का असर रहेगा। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ जगहों पर आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।


लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 13 डिग्री, बनारस का 13.2 डिग्री, झांसी का 14 डिग्री और इलाहाबाद का 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

[@ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-weather report of uttar pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: weather, report, uttar pradesh, hindi news, khabar, sun, cloud, cold, fog, , news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved