बारां। जिले में मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान के प्रति जन जागरुकता पैदा करने के लिए जिला मुख्यालय से भेजे गए रथों के माध्यम से गांवों में जल संरक्षण की अलख जगाई जा रही है। यात्रा के पांचवें दिन गांव-गांव जाकर लोगों को फिल्म प्रदर्शन, ग्राम भ्रमण, चौपाल बैठक के माध्यम से जल स्वावलंबन अभियान से जुडऩे व इस अभियान में गांव के लिए अनुमत कार्यों की जानकारी देने का कार्य किया गया। गांव के लोगों को जल संरक्षण के लिए सामूहिक श्रमदान करने और जल को सहेज कर रखने के लिए प्रेरित किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope