गुडग़ांव। निस्वार्थ कदम संस्था ने एक नया कांसेप्ट -नेकी की दीवार- शुरू करके हजारों जरूरतमंदों को सीधे सहायता करने का काम शुरू कर दिया है। जरूरतमंदों की सहायता के लिए इसमें समाज के लोगों को सीधे भागीदार बनाया गया है। संस्था ने एक निस्वार्थ कदम बढ़ाते हुए सबसे पहले गुडग़ांव की दयानंद कालोनी में मौजीवाला रोड पर स्थित छोटा पार्क में -नेकी की दीवार-स्थापित की है। जहां पर कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति संस्था और समाज के ही लोगों द्वारा दान किए गए पकड़े, जूते, चप्पल व अन्य उपलब्ध सामान निशुल्क ले सकेगा। दीवार पर लिखे शब्द आपके पास अधिक है वो यहां छोड़ जाएं, जो आपकी जरूरत का है वो ले जाएं पहले ही दिन बहुत से लोगों ने अपने पास मौजूद कपड़े और जूतें यहां जरूरतमंदों के लिए रख दिए हैं। संस्था के अध्यक्ष प्रमोद राघव ने पूरी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि शहर में ऐसे पांच स्थानों पर -नेकी की दीवार- स्थापित किए जाने की योजना है। नगर निगम का सहयोग भी इसमें लिया जा रहा है। दयानंद कालोनी के अलावा अशोक विहार, सूरतनगर, हीरो होंडा चौक के नजदीक, सदर बाजार के पास खाली दीवारों पर नेकी की दीवार स्थापित की जाएगी।
यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope