लखनऊ। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के बेहद करीबी माने जाने
वाले गाजीपुर के एमएलसी विशाल सिंह चंचल आज बीजेपी का दामन थामेंगे। आज लखनऊ स्थित
बीजेपी पार्टी कार्यालय में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की उपस्थिति में चंचल सिंह
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
चंचल को बीजेपी के रथ पर सवार कराने में अहम भूमिका
निभाने वाले रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का हाथ हैं। चंचल सिंह एमएलसी के चुनाव में सपा से टिकट मांग रहे थे। परंतु
पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के बेहद करीबी डॉ सानंद सिंह को सपा ने टिकट दे दिया
और उनके खिलाफ निर्दल प्रत्याशी के रूप में एमएलसी का चुनाव जीतकर चंचल सिंह ने
सबको चकित कर दिया था। शिवपाल के करीबी
होने के बाद भी सपा से टिकट न मिलने के बाद से ही चंचल सिंह सपा से खिन्न थे। उसके
बाद आजमगढ़ जेल से संजय यादव नामक दबंग कैदी ने चंचल सिंह को फोन पर धमकी दी थी जिसमें
शासन का रवैया शिकायत करने के बाद भी ढुलमुल था। इन सब बातों से दुखी होकर चंचल
सिंह भाजपा ज्वाइन करने की तैयारी में है। शिवपाल के करीब होने के बाद भी उपेक्षा से आहत चंचल सिंह को
भाजपा सांसद व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भाजपा में लाने का काम किया। फ़िलहाल मनोज सिन्हा और चंचल सिंह की जुगलबंदी से पूर्वांचल में
भाजपा अत्यधिक ताकतवर होगी।आलिया को ऑडीQ-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारीनौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope