• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वीरभद्र ने प्राचीन राजगद्दी पर बैठकर किया परंपरा का निर्वहन

Virbhadra Singh discharge tradition to sit on the ancient throne - Kullu News in Hindi

कुल्लू। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को कुल्लू जिला के ऐतिहासिक गांव शांघड़ में बुशहर रियासत की सैकड़ों वर्ष पुरानी राजगद्दी पर विराजमान होकर एक अनूठी प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया। सैकड़ों वर्ष पूर्व हुए राजा बहादुर सिंह के बाद वीरभद्र सिंह बुशहर रियासत के दूसरे राजा हैं, जिन्हें इस ऐतिहासिक राजगद्दी पर बैठने सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
जनश्रुतियों के अनुसार सैकड़ों वर्षों से यह राजगद्दी बुशहर के राजा का इंतजार करती रही। शुक्रवार को वीरभद्र सिंह ने विधिविधान से इस परंपरा का निर्वहन किया तो क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोगों ने वीरभद्र सिंह के पक्ष में खूब नारेबाजी की। आयुर्वेदा मंत्री कर्ण सिंह इस दौरान विशेष रूप से उनके साथ रहे। कुल्लू जिला में शांघड़ गांव के 220 बीघा क्षेत्र में फैले विशाल मैदान के एक छोर में आज भी बुशहर के राजा का सिंहासन धरोहर के रूप में विराजमान है। वीरभद्र सिंह ने इससे पूर्व वहां देवता शंगचूल महादेव के मंदिर की प्रतिष्ठा के लिए आयोजित समारोह में भी भाग लिया।
शांघड़ गांव के इतिहास के मुताबिक इस गांव को पांडवों ने त्रेता युग में बसाया था और मिट्टी छान कर शांघड़ मैदान का निर्माण किया था। कहा जाता है कि रियासतकाल के समय में इस क्षेत्र पर बुशहरी राजा का अधिपत्य था। सैकड़ों वर्ष पूर्व देवता शंगचूल महादेव कमरू टील्ला से शांघड़ पहुंचे और उन्हें यह स्थल बेहद पसंद आया तथा वहीं रहने की इच्छा जताई। तत्कालीन राजा बहादुर सिंह ने देवता के समक्ष कोई शर्त रखी, जिसे देवता ने मान लिया। इस पर राजा की मनोकामना भी पूरी हुई।
बाद में राजा बहादुर सिंह ने शांघड़ क्षेत्र की 600 बीघा भूमि देवता को भेंट कर दी। उस समय देवता शंगचूल ने यादगार प्रतीक के रूप में राजा के सिंहासन को कायम रखा और नियम बनाया कि इस राजगद्दी पर कोई भी नहीं बैठेगा और भविष्य में बुशहर रियासत का राजा जब भी यहां आएगा तो वही इस राजगद्दी पर विराजमान होगा।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने रोपा में 8 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया और इस पर धराली गांव के लिए बस को भी हरी झंडी दिखाई
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

यह भी पढ़े

Web Title-Virbhadra Singh discharge tradition to sit on the ancient throne
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: virbhadra singh, discharge, tradition, ancient, throne, kullu, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kullu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved