लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिनमें डॉ राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण योजना शुरू करना भी शामिल है। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने यह जानकारी दी। कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव भी मौजूद थे। हालांकि अखिलेश हर बार की तरह इस बार भी बैठक की जानकारी देने मीडिया के सामने नहीं आए। उन्होंने मुख्य सचिव राहुल भटनागर को भेजा। भटनागर ने ही कैबिनेट के अहम प्रस्तावों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी दी। भटनागर ने लोकभवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कैबिनेट में जिन अहम प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है, उनमें मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना और डॉ. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण योजना शुरू करना भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 वर्षोंसे प्रदेश में चीनी उद्योग काफी संकट में था।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope