• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

मिडनाइट वोटिंग:न्यू हैंपशायर में ट्रंप की हिलेरी पर 32-25 से बढ़त

नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू हो गया है। भारतीय समय के अनुसार पहला वोट भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे न्यू हेम्शायर के डिक्शविल नॉच में डाला गया। अगले दिन यानी 9 नवंबर को सुबह 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मंगलवार रात से ही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। यूएसए के छोटे राज्यों से चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रूरल न्यू रैंपशायर की 3 छोटी बस्तियों, जिनकी आबादी 100 या उससे भी कम है, में मिडनाइट पोलिंग की परंपरा पूरी की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पराम्परागत मिडनाइट पोलिंग में हिलेरी क्लिंटन के हाथ शुरूआती सफलता लगी, मगर यह सफलता ज्यादा देर नहीं टिकी और वह अब इसे गंवा चुकी है। न्यू हैंपशायर की छोटी बस्तियों में मिडनाइट पोलिंग की परंपरा पूरी होने के बाद ट्रंप ने हिलेरी पर 32-25 की बढ़त बना ली। न्यूज वेबसाइट यूएसए टुडे के मुताबिक, हिलेरी ने डिक्सविल नॉच, एनएच में डॉनल्ड ट्रंप को 2 के मुकाबले 4 वोटों से हरा दिया है। लिबर्टेरियन गैरी जॉनसन को एक वोट मिला। हालांकि मुख्य वोटिंग भारतीय समयानुसार शाम करीब 4:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है। बुधवार सुबह 9.30 बजे या 10 बजे तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। दूसरे अपेक्षाकृत बड़े कस्बे हाट्र्स लोकेशन में क्लिंटन ने ट्रंप को 17 के मुकाबले 14 वोटों से हराया है। पर तीसरे मिल्सफील्ड में ट्रंप ने भारी बढ़त बनाई। यहां हिलेरी को 4 वोट मिले जबकि ट्रंप को 16 वोट मिले।

सुबह राष्ट्रपति चुनाव के लिए वरमोंट राज्य में पहले मतदान केंद्र को मतदाताओं के लिए खोल दिया गया। एफे न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी मतदाता डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन या रिपब्लिकन पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के लिए मतदान शुरू करने वाले हैं। पहला मतदान केंद्र स्थानीय समय के अनुसार सुबह पांच बजे खुला।



यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े

Web Title-US election: after midnight vote Trump ahead of Clinton 32 25 in New Hampshire
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us polls, hillary beat, trump, dixville notch, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved