• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

UP में चुनावी तैयारियों में जुटीं पार्टियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव राजनीतिक दलों से अभी से कसरत करा रहा है। भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांगे्रस पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दल अपने-अपने ढंग से चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। सपा और कांगे्रस के बाद भाजपा भी अब अपनी परिवर्तन रैली शुरू करने जा रही है। बसपा अध्यक्ष मायावती भी प्रदेश के कई कोनों में गत दिनों चुनावी रैलियां आयोजित कर चुकी हैं।

बसपा की चुनावी कसरत पर यदि चर्चा करें तो बसपा पहले चरण में विधानसभा स्तरीय ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन’ आयोजित कर चुकी है। दूसरे चरण में बसपा का विधानसभा स्तरीय सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 5 नवंबर से भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा लेकर निकलने जा रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा की 4 परिवर्तन यात्राएं अलग-अलग दिनों में निकलेंगी जो प्रदेश की समस्त 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेंगी। भाजपा अपनी इन यात्राओं के माध्यम से प्रदेश सरकार की नाकामियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेगी।

यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े

Web Title-UP Elections 2017: Political parties gear up for election
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up elections 2017, political parties, election in up, politics in up, uttar pradesh, political news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved