• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डिंपल आज आगरा से करेंगी प्रचार अभियान का आगाज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव बुधवार से प्रचार अभियान शुरू करने जा रही हैं। डिंपल यादव बुधवार को आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगी। उनके साथ पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी रहेंगी। इससे पहले डिंपल बुधवार को कन्नौज के छिबरामऊ में जनसभा करने वाली थीं। लेकिन पार्टी ने ऐन वक्त पर उनके जनसभा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया, जिसके बाद डिंपल, जया बच्चन के साथ आगरा में सभा करेंगी।

सपा ने अभी तक जारी सभी स्टार प्रचारकों की सूची में डिंपल यादव और जया बच्चन का नाम शामिल कर रखा है। लेकिन समाजवादी पार्टी ने ज्यादातर ऐसी सीटों पर ही डिंपल को प्रचार के लिए उतारने का फैसला किया है, जहां समाजवादी पार्टी की अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसी क्रम में वह अपने अभियान की शुरुआत आगरा से करेंगी।

[@ यूपी चुनाव के दो सर्वे-एक में भाजपा,दूसरे में सपा-कांग्रेस अव्वल]

यह भी पढ़े

Web Title-UP Election: Dimple yadav to join party campaign from Agra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election, up election 2017, dimple yadav, akhilesh yadav, samajwadi party, party campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved