लखनऊ। कांग्रेस और सपा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले चरण
के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में
कांग्रेस की ओर से प्रियंका वाड्रा का भी नाम शामिल किया गया है। कांग्रेस
ने लिस्ट में कुल 40 प्रचारकों के नाम दिए गए हैं, जो यूपी चुनावों में
प्रचार करेंगे। वहीं, सपा की ओर से जारी की गई पहले चरण के लिए पार्टी
प्रचारकों की लिस्ट में शिवपाल यादव को शामिल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि यह पहला मौका होगा जब प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली के बाहर प्रचार करेगी। [@ खास खबर Exclusive: पेपर आउट करने का ऐसा तरीका कि पुलिस भी हैरान]
प्रियंका के अलावा इस लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर और कांग्रेस के यूपी इंचार्ज गुलाम नबी आजाद का नाम भी शामिल किया गया है। ज्ञातव्य है कि यूपी में सात चरणों में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं इस बार यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन भी हुआ है।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope