• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

UP: तीसरे चरण में 61.16 % मतदान,जसवंत नगर में लाठीचार्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। तीसरे चरण में कुल 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान हालांकि इटावा जिले की जसवंत नगर विधानसभा में दो गुटों के बीच झड़प हुई। बाद में पुलिस ने लाठी चार्ज कर मामले को शांत कराया। तीसरे चरण में 826 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि तीसरे चरण में 61.16 फीसदी मतदान होने की सूचना है। निर्वाचन आयोग के अनुसार औरैया में 60.2 प्रतिशत, बाराबंकी में 66. 96 प्रतिशत, इटावा में 60.14 प्रतिशत, फरु खाबाद में 58.77 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके अलावा हरदोई में 59.29 प्रतिशत, कन्नौज में 62.88 प्रतिशत, कानपुर देहात में 62.17 प्रतिशत, कानपुर नगर में 56. 42 प्रतिशत, लखनउ में 58.50, मैनपुरी में 59.51 प्रतिशत, सीतापुर में 68.49 व उन्नाव में 60.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इससे पूर्व तीसरे चरण के तहत सुबह मतदान की शुरुआत शांतिपूर्ण ढंग से हुई। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सैफई में मतदान किया।

मतदान के बाद सपा के तीनो नेताओं ने जीत के दावे किए। मतदान करने के बाद मुलायम सिंह ने कहा कि सपा को तो उप्र ने पहले ही गोद ले लिया है। अब किसी को गोद लेने की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ में मतदान किया। उन्होंने कहा कि उप्र में 11 मार्च को जो नतीजे आएंगे, उसके बाद सबको जवाब मिल जाएगा। उप्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

मायावती ने भी सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया और बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि बसपा 300 के करीब सीटें जीतेगी।

कांग्रेस के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जासवाल ने कानपुर में तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.एल. पुनिया ने बाराबंकी में अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।

समाजवादी पार्टी के नेता व अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने हालांकि स्थानीय प्रशासन पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाया। दरअसल, जसवंत नगर में कई मतदान केंद्रों पर दो गुटों में झड़प हुई। बाद में शिवपाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन किसी के इशारे पर उन्हें हराने की कोशिश कर रहा है। शिवपाल ने हालांकि अखिलेश यादव का नाम नहीं लिया।

इससे पूर्व उप्र विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। ईवीएम मशीनें में तकनीकी खराबी की वजह से कुछ जगहों पर मतदान थोड़ी देर से शुरू हुआ। लखनऊ के जिलाधिकारी गौरीशंकर प्रियदर्शी, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने भी सुबह ही अपने मताधिकारी का प्रयोग किया।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भी सैफई में अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएंगे।

सपा के भीतर मचे कलह को खारिज करते हुए रामगोपाल ने कहा कि कहीं कोई मतभेद नहीं है और न ही कोई भितरघात है। सभी लोग मिलकर साइकिल को जिताने में लगे हुए हैं।

- मुलायम सिंह यादव मतदान करने के लिए सैफई पहुंचे और मतदान किया। सीएम अखिलेश यादव ने सैफई में वोटिंग की तो बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी वोट डाला।

- मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चौक के लोहिया पार्क बूथ में मतदान किया।

- (सीतापुर) बिसवां विधानसभा के बूथ संख्या 169 पर मतदानकर्मी रामअवतार पर चुनाव में गडबडी का आरोप। डीएम के निर्देश पर मतदानकर्मी को तत्काल हटाया गया।

- एमएलसी आनंद भदौरिया ने पातबोझ (सीतापुर) मतदान केंद्र पर किया मतदान।

- बीजेपी नेता उमा भारती ने लखनऊ में बूथ संख्या 149 पर मतदान किया।

- भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया मतदान, सदर शीट के बापू बालक प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर मतदान किया।

- उन्नाव से बीजेपी आंसद साक्षी महाराज ने भी मतदान किया।

- मौलाना कल्बे जव्वाद ने चौक के ऑक्सफोर्ड इंटर कॉलेज में मतदान किया।

- (कानपुर देहात) रसूलाबाद की मतदाता सूची में पुरुष वोटर की जगह महिला की फोटो, बूथ नंबर-139 मकरंदपुर कहिंजरी का मामला।

- हरदोई चुनाव में ड्यूटी पर आए होमगार्ड की मौत, बिजौली विकासखंड कोथांवा के बूथ संख्या 254 पर होमगार्ड की थी तैनाती।


-इटावा जिले की जसवंत नगर विधानसभा के कटियापुर पोलिंगबूथ पर पत्थरबाजी की खबर है। जसवंत नगर से शिवपाल यादव उम्मीदवार हैं। पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी की घटना के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि मुझ पर हमले की कोशिश हुई है। शिवपाल ने धमकी मिलने की बात भी कही।

-यूपी सीएम अखिलेश यादव ने जनता से वोट डालने की अपील की। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भारी संख्या में मतदान करें। प्रदेश की विकास कि गति बनाए रखने के लिए अपना वोट ज़रूर करें।

-प्रतीक यादव ने कहा, काम बोलता है, इसलिए जीत पर किसी को शक नहीं है। कांग्रस सपा गठबंधन 300 सीटें जीत रहा है।

-वोट डालने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, बीजेपी पूर्ण की सरकार बनाएगी। 11 मार्च को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।



[# जीत तो राजा की ही होगी !]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-UP Election 2017: Voting For Phase-III Begins In 69 Constituencies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: voting for phase-iii, 69 constituencies, up election 2017, up election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved