गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के यूपी चुनावों में स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार कर रहे भाजपा के फायरब्रांड नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में छाये रहते हैं। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौर में उन्होंने फिर एक बार विवादित बयान दिया है। योगी आदित्यनााथ ने शनिवार को कहा, ‘अगर समाजवादी पार्टी जीतेगी तो कर्बला-कब्रिस्तान बनेंगे, जबकि भाजपा की सरकार बनेगी तो अयोध्या में राम मंदिर बनेगा।’ आदित्यनाथ ने यह बयान यूपी के बलरामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। इससे पहले उन्होंने फैजाबाद में रैली को संबोधित करते हुआ कहा था कि यूपी में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो दुर्गा विसर्जन पर डीजे बजाने से कोई नहीं रोक पाएगा। अगर दूर्गा पूजा में डीजे नहीं बजेगा तो मुहर्रम में भी नहीं बजेगा। [ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope