• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश की पांचवी परीक्षा, अबतक 49.19 प्रतिशत मतदान

up 5th phase election today - Lucknow News in Hindi

लखनऊ| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान जारी है। हालांकि, कुछ स्थानों पर सुबह मतदान देरी से शुरू हुआ। निवार्चन आयोग के मुताबिक, अब तक 49.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस चरण में 12 जिलों की 51 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

अधिकांश जगह कतारों में पुरुषों और महिलाओं की संख्या लगभग बराबर है। इस चरण में 51 निर्वाचन क्षेत्रों में 617 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। कुल 1.84 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।पांचवें चरण के तहत 10 जिलों के 51 निर्वाचन क्षेत्रों में 43 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।



अंबेडकरनगर की अलापुर निर्वाचन क्षेत्र में 27 फरवरी को ही मतदान होना था, लेकिन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव स्थगित कर कर दिया गया है। इस सीट पर मतदान अब आठ मार्च को होगा।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

पांचवें चरण के मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं में 99.50 लाख पुरुष और 85 लाख महिलाएं हैं। इसके साथ ही 946 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

सबसे रोचक मुकाबला अमेठी में है, जहां कांग्रेस नेता संजय सिंह की दोनों पत्नियां मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का रास्ता रोकने के लिए खड़ी हैं। संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह जहां भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं, वहीं दूसरी पत्नी अमिता सिंह गठबंधन को दरकिनार करते हुए कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं।

अमेठी के अलावा दूसरी सबसे चर्चित सीट अयोध्या की है। यहां पर सपा नेता व मंत्री पवन पांडेय इस बार फिर प्रत्याशी हैं। बसपा से बज्मी सिद्दीकी और भाजपा से वेद प्रकाश गुप्ता चुनाव मैदान में हैं।

इस चरण में सर्वाधिक 43 करोड़ करोड़पति उम्मीदवार बसपा की ओर से हैं। भाजपा के 38, सपा के 32 और कांग्रेस के सात करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं। साथ ही 14 करोड़पति निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

51 सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से 285 स्नातक, 38 शिक्षित और नौ अनपढ़ हैं।

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा को 51 में से 37 सीटें मिली थीं। बसपा ने तीन, भाजपा ने पांच, कांग्रेस ने पांच और पीस पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

आईएएनएस

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-up 5th phase election today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, up election, 5th phase, election today, up election 2017, amethi, sultanpur, gonda, basti, ayodhya, bjp, sp, bsp, congress, up_inced , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved