नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी एक बार फिर मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। एक
ही दिन में आप के दो विधायक गिरफ्तार हुए। नरेश यादव को पंजाब पुलिस ने
धार्मिक पुस्तक के अपमान के मामले में गिरफ्तार किया तो दिल्ली में महिला
से बदसलूकी के आरोप में केजरीवाल के एक और विधायक गिरफ्तार कर लिए गए। ओखला
से आप विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर दिल्ली में राजनीति गरमा गई
है।
इस पर केजरीवाल भडक़ गए हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना
साधा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार उनके पीछे
पड़ गई है। केजरीवाल ने कहा कि हमारे पीछे सीबीआई, ईडी और रॉ को लगा दिया
गया है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope