अजमेर। शहर के नजदीक पुष्कर घाटी में देर रात बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि में घाटी से निकल रहे अनाज से भरे ओवरलोड ट्रक के ब्रेक फेल होने से ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक असंतुलित होकर नजदीक की पहाड़ी से भी टकरा गया। मध्य रात्रि में वाहनों की आवाजाही कम होने और चालक की सूझ बूझ की वजह से बड़ा हादसा टल गया नहीं तो ट्रक पहाड़ी से नीचे गिर सकता था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में चालक और खलासी की जान तो बच गई लेकिन इस दुर्घटना में चालक घायल हो गया। जिसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। [@ इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी ] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope