चंडीगढ़। हरियाणा के जींद और हिसार में हड़ताल के कारण शुक्रवार को एक भी बस नहीं चली। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार का कहना है कि रोजाना रोडवेज की 3800 बसें चलती है, लेकिन हड़ताल की वजह से मात्र आज 1600 बसें चली हैं। रोडवेज की हड़ताल का असर हरियाणा में भी पड़ा है। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रोजवेजकर्मियों से अपील की है कि वे हड़ताल नहीं करें। उनकी वर्ष 2003 से चली आ रही मुख्य मांग मान ली गई है और उनकी जायज मांगों को भी सरकार ने माना है। कर्मचारियों ने 8200 ड्राइवर-कंडक्टर को रेगुलर करने की मांग थी। सरकार जल्द ही इन्हें रेगुलर करेगी। साथ ही 20 नई वोल्वो बसें चलाई जाएंगी। 1500 ड्राइवर कान्ट्रेक्ट बेसेस पर रखे जाएंगे। परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope