भिवानी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण की आखिरकार ट्रैफिक पुलिस ने सुध लेनी शुरु कर दी है। बुधवार को टै्रफिक पुलिस ने हांसी गेट से घंटाघर तक अतिक्रमण हटाया और दर्जनों वाहनों को कब्जे में लिया। इस दौरान दुकानदारों व रेहड़ी वालों में हङक़ंप मच गया और अपने सामान को समेटते नजर आए। बता दें कि हांसी गेट व घंटाघर बाजार के सबसे व्यस्त जगह हैं। यहां अक्सर अतिक्रमण व नो-पार्किंग में वाहनों के खङे रहने से ना केवल आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है बल्कि यहां अक्सर जाम लगते हैं या जाम जैसे हालात बने रहते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope