• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

टोल शुरू,पेट्रोल पंपों पर500के पुराने नोट बंद

नई दिल्ली। पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा पर आज से 500 रुपए के पुराने नोट नहीं चलेंगे। बीती रात 12 बजे से देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूलने की शुरूआत हो गई है। इसके लिए साथ ही आज से पेट्रोल पंप और एयरपोर्ट पर 500 रुपए के पुराने नोट चलना भी बंद हो गए है। 500 और 1000 रूपये के चलन के बंद होने के बाद मुंबई के मुलुंड टोल प्लाजा पर रात 12 बजे के बाद गाडियों की लंबी लाइन देखी गई। वजह थी टोल प्लाजा पर एक बार फिर टोल टैक्स की वसूली की शुरूआत। नोटबंदी के बाद से हाइवे पर टोल टैक्स पर मिलने वाली छूट बीती रात 12 बजे से बंद कर दी गई। इसके बाद यहां पर कुछ लोग स्वाइप मशीन से पेमेंट करते दिखे तो कुछ 2000 रुपए का नया नोट देते नजर आए। ऐसा ही कुछ नज़ारा दिल्ली-जयपुर हाइवे पर भी देखने को मिला। जहां ज्यादातर लोग इस जानकारी से अनजान दिखे कि अब टोल-प्लाजा पर भी 500 के नोट नहीं चल पाएंगे।
# खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

यह भी पढ़े

Web Title-Today the toll plazas and petrol pump will not run on 500 old notes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 1000 and rs 500 notes, petrol pump, toll plaza, 500 old notes, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved