पिहोवा। कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के तहत पिहोवा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज होगी और शहर की बगिया महकेगी। इसे लेकर प्रदेश भर के लोक कलाकार हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को सबके सामने रखेंगे। वहीं प्रसिद्ध युवा पंजाबी कलाकार अजय सिंह गुरबाज पंजाबी लोक गीतों से दर्शकों को अपने मोहपाश में बांधेेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन 8 दिसंबर गुरुवार को होगा। जिसका शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर करेंगे। इस समारोह को यादगार बनाने के लिए उपमंडल स्तर के अधिकारियों ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। बुधवार को एसडीएम अजय चैपड़ा तैयारियों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव के तहत 8 से दस दिसंबर तक जिलास्तरीय कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope