कानपुर। शहर में लगातार अतिक्रमण की सूचना मिलती देख नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता टीम शनिवार सड़कों पर उतरी। टीम विजय नगर इलाके पहुंची और सड़कों पर अवैध कब्जों को हटवाया। [@ खास खबर EXCLUSIVE: समाजवादी पार्टी की टाइमलाइन, कब और कैसे हुआ विवाद ?] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
अतिक्रमण हटाने आई नगर निगम की टीम को देख अवैध कब्जेदारों में हड़कम्प मच गया। कब्जेदार अपना सामान और ठेले लेकर इधर-उधर भागने लगे। अतिक्रमण दस्ते ने इलाके में लगी अवैध दुकानों और होर्डिंग को हटवाया। इस दौरान नगर निगम ने कई अवैध कब्जेदारों के सामान भी जब्त किये। यह कार्यवाही लगभग दो घंटे तक चली।
बताते चलें कि विजय नगर से लेकर गन फैक्ट्री तक आधा सैकड़ा अवैध कब्जेदारों ने कब्जे जमा रखे हैं। जिसके चलते कईं अराजक तत्वों का जमावड़ा भी यहां लगा रहता है। सूत्रों की माने तो पुलिस की अवैध वसूली के कारण यहां कब्जे होते है। अतिक्रमण व चौराहे पर अवैध टैम्पो स्टैण्ड के कारण पैदल चलने वालों का जीना माहौल है। टेम्पो वाले सवारियां भरने के चक्कर में आड़े-तिरछे गाड़ी खड़ा कर गलियों के रास्ते जाम कर देते है। वहीं अगर दुकानदार इसका विरोध करते है तो झगड़े आदि भी करने पर अमादा हो जाते है। नगर निगम की इस कार्यवाही से कुछ हद तक लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन जैसे ही कुछ दिनों में यहां पर अतिक्रमण होगा हालात फिर बद से बदतर हो जाएंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope