आजमगढ़। आग से दो अलग-अलग हादसों में दम्पत्ति सहित तीन झुलस गये। उपचार के लिए तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। [@ EXCLUSIVE: क्या धरतीपुत्र की पकड़ अपने ही शिष्यों पर कमजोर पड़ गई है ?] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
एक घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के फराशटोला मुहल्ले में घटी। यहां आग से झुलसे दम्पत्ति संगीता उम्र 35 वर्ष एवं नागेन्द्र उम्र 40 वर्ष पुत्र कतवारू हैं। भोजन पकाते समय संगीता अचानक आग की चपेट में आ गयी और झुलसने लगी। उसे बचाने के प्रयास में नागेन्द्र भी बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां भर्ती कराये गये दम्पत्ति की हालत फिलहाल तक नाजुक बनी हुई है।
दूसरी घटना सिधारी थानाक्षेत्र के मतौली गांव में घटी। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती बुरी तरह से झुलस गयी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। झुलसी युवती का नाम खुशबू उम्र 18 वर्ष पुत्री सम्बल निषाद है। वह मतौली गांव की ही रहने वाली है।
विद्युत करन्ट से युवक झुलसा
आजमगढ़। विद्युत करन्ट से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।
यह घटना अतरौलिया थानाक्षेत्र के स्थानीय कस्बे में घटी। झुलसे युवक का नाम मोहम्मद यासिफ उम्र 35 वर्ष पुत्र अब्दुल राशिद है। वह अतरौलिया कस्बे का ही रहने वाला है। अपने घर पर बिजली का टूटा तार सही करते समय अचानक वह चपेट मेंं आ गया और बुरी तरह से झुलस गया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope