तीन पूर्व सांसदों की सम्पत्ति बेचकर वसूला जाएगा राजस्थान हाउस का बकाया किराया [ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज] [ ताना मारने पर बसाया था यह शहर] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
जयपुर। राजस्थान हाउस में ठहरकर किराया नहीं चुकाने वाले तीन पूर्व कांग्रेसी सांसदों से अब वसूली की कवायद शुरू कर दी गई है। सरकार इन सांसदों की संपत्ति बेचकर बकाया किराया वसूलेगी। पूर्व कांग्रेसी सांसद महेश जोशी, भंवर जितेन्द्र सिंह व हरीश चौधरी पर 53 लाख रुपए किराया बाकी चल रहा है। इनमें सबसे ज्यादा अलवर के पूर्व सांसद भंवर जितेन्द्र सिंह पर है। उन पर 19 मई 2009 से 10 मार्च 2012 तक करीब 37 लाख रुपए बकाया बताए जा रहे हैं। इसी तरह बाढ़मेर के पूर्व सांसद हरीश चौधरी पर मई 2009 से सितंबर 2010 तक 8 लाख 65 हजार रुपए एवं जयपुर के पूर्व सांसद महेश जोशी पर मई 2009 से मार्च 2012 तक 8 लाख 62 हजार रुपए किराया बकाया है। जितेन्द्र सिंह की प्रोपट्री बेचकर बकाया वसूली के लिए अलवर कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल को सरकार ने निर्देश भेज दिए हैं। हालांकि प्रक्रिया लम्बी है और वसूली से पहले कलेक्टर को मामले की सुनवाई करनी होगी
हरीश चौधरी और महेश जोशी से वसूली के निर्देश अगल सप्ताह कलेक्टरों को जारी किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों पूर्व सांसदों की जमाबंदी भी मंगवा ली गई है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope