उस समय जो परिणाम सामने आये थे, उसकी किसी को उम्मीद भी ही नहीं थी।
परन्तु अब आम आदमी पार्टी योजनाबद्ध ढंग और पूरी तैयारी के साथ मैदान में
आई हैं। उसके मैदान में आने से दोनों परम्परागत पार्टियों कांग्रेस और
अकाली दल में हडक़म्प मच गया है। दोनों ही पार्टियों के वोट समीकरण में
बहुत बड़ा उल्टफेर हो गया है। जिससे इन दोनों ही पार्टियों को बहुत
बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व के चुनावों में राज्य की
कुछ एक सीटों को छोड़ कर अधिकांश पर इन दोनों पार्टियों के मध्य सीधा
मुकाबला होता रहा है। परन्तु इस बार लगभग प्रत्येक सीट पर त्रिकोणीय
मुकाबले होने की सम्भावना है। आम आदमी पार्टी ने दोनों ही परंपरागत
प्रतिद्वंद्वियों के वोट बैंक मैं सेंध लगाई है। जिसके कारण चुनाव परिणाम
अवश्य प्रभावित होंगे। राज्य की राजनीति में दूसरा बड़ा उलटफेर सुच्चा
सिंह छोटेपुर को आप के संयोजक पद से हटाने के कारण हुआ है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope