आजमगढ़। दो स्थानों से चोर लाखों का सामान उठा ले गये। इनमें से एक चोरी शहर के एक शिक्षक के घर में दिन में हुई। चोरी की इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। साथ ही लोग कानून व्यवस्था के ऊपर अंगुलियां भी उठा रहे हैं। एक घटना मंगलवार को दिन में शहर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर मुहल्ले में हुई। इस मुहल्ले में अतरौलिया थानाक्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी शिक्षक नीरज सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह किराये पर मकान लेकर रहते हैं। दिन में घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अन्दर घुसे चोर 55 हजार रूपये नकदी, दो लाख रूपये मूल्य के जेवरात और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पर हाथ साफ कर दिये। वापस घर लौटने पर सामानों को तितर-बितर देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस घटना ने जहां कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। [@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
वहीं दहशतजदा लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा भी है। दूसरी घटना अहरौला थानाक्षेत्र के माहुल में घटी। यहां पर महफूज अहमद पुत्र अब्दुल गनी के घर में रात में घुसे चोर पन्द्रह सौ रूपये नकदी, लाखों रूपये मूल्य का जेवरात व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिये। दोनों मामलों में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल तक पुलिस किसी भी मामले के तह तक नहीं पहुंच सकी है।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope