अतरौली, अलीगढ़। उप जिलाधिकारी श्री ललित कुमार जी के निर्देशानुसार चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सामाजिक संस्था युवा पहल परिवार की ओर से इंजिनियर हिमांशु मित्तल गुप्ता और कोआर्डिनेटर नवीन जैन के नेतत्व में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 9वीं से लेकर एम ए तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिए।छात्र छात्राओं ने तरह तरह पेंटिंग्स और स्लोगन जैसे न लेंगे नोट करेंगे वोट,लोकतंत्र हमसे वोट करेंगे गर्व से,वोट हैं मेरा अधिकार इसे न जाने देंगे बेकार आदि लिखकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
युवा पहल अध्यक्ष इंजिनियर हिमांशु मित्तल गुप्ता मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगली प्रतियोगिता,नुकड़ नाटक आदि के मध्यम से भी लोगों को मतदान के मध्यम से जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा लोकतंत्र के महापर्व में अपना पूर्ण सहयोग दे वोट जरुर करे।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope