• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निष्काषित युवा नेताओं का निलंबन हुआ रद्द

The suspension was expelled samajwadi youth leaders canceled - Lucknow News in Hindi

अभिषेक मिश्रा,लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर युवा संगठनों के नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकृति से युवा पदाधिकारियों का निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया है। मालूम हो कि शिवपाल ने प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से समाजवादी फ्रंटल संगठनों व कुछ अन्य युवा नेताओं को पार्टी से पांच साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

निष्कासित नेताओं में विधान परिषद सदस्य संजय लाठर, सुनील सिंह यादव, आनंद भदौरिया, अरविंद प्रताप सिंह व उदयवीर सिंह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड गौरव दुबे, बृजेश यादव प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा, मो. एबाद प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, दिग्विजय सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा का नाम शमिल है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी युवा नेताओं का निष्कासन समाप्त कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। गीता सिंह को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि आनंद अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा, बृजेश यादव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, प्रदीप तिवारी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, मो. एबाद प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड तथा दिग्विजय सिंह देव को समाजवादी छात्र सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

[@ Exclusive:मौका या मौके की राजनीति! धरती पुत्र मुलायम आ गए धरती पर ]

यह भी पढ़े

Web Title-The suspension was expelled samajwadi youth leaders canceled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suspension, expelled, samajwadi party youth leaders, canceled, lucknow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved