सिरसा। पुलिस की ओर से न्याय नहीं मिलता देख और समाज के उलाहनों से दुखी एक दुष्कर्म पीड़िता ने आखिर जहर पीकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वो आईसीयू में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक रघुआना गांव की 30 वर्षीय रेप पीड़िता पुलिस के जांच रवैये से दुखी थी। महिला के पति बनवारीलाल ने बताया कि देर रात को वह खेत से सिंचाई करने के बाद घर लौटा था। उसकी पत्नी उल्टियां कर रही थी। बाद में वो बेहोश हो गई। पति ने तुरंत महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति ने कहा कि आरोपी उन पर राजीनामे का दवाब बना रहे हैं और पुलिस आरोपियों को बचा रही है। आपको बता दें कि 27 अगस्त को महिला ने एसपी सतेंद्र गुप्ता को शिकायत देकर तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से वो दुखी थी।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope