• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केरल मामले में किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

the performance demands action on kerla case - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। केरल राज्य में भाजपा और राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों पर किए जा रहे हमलों के विरोध में बुधवार को कलक्टर कार्यालय के सामने हिंदुवादी संगठनों ने धरना दिया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया। इससे पहले धरने को सम्बोधित करते हुए बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि केरल में लोगों पर हो रहे अत्याचार से लोग दुखी है। ऐसी भावनाएं मनुष्य की नहीं, हैवान की है। इसके बावजूद केरल सरकार हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ये दुख की बात है कि केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर वामपंथियों की ओर से लगातार हमले होने के बाद भी सरकार कुछ नहीं कर रही है। देहात अध्यक्ष सहिराम दुस्साद ने कहा कि भाजपा व आरएसएस से जुड़े लोग देश सेवा करते हैं। केरल में संघ का कार्यकाल 1942 में शुरू किया गया। ये लोगों में राष्ट्रीय भावना और एकता उत्पन्न कर रहे हैं। इससे नाराज होकर वामपंथी, कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि दिसम्बर 2016 से लेकर अब तक दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले किए गए। इसमें कई मौत भी हो गई। कई मकान जला दिए गए। इसके बावजूद केरल सरकार मानवाधिकारों का हनन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपा नेता युधिष्ठिर सिंह भाटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं पर हमला सरकार की शह पर हो रहा है। सरकार चाहे तो हमलावर पकड़े जा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। धरने के बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महापौर नारायण चैपड़ा, अशोक आचार्य, भगवती प्रसाद गौड़, भाजपा नेता ओम आचार्य, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापति, पाबूदान सिंह राठौड़, दाऊलाल हर्ष, नरोत्तम व्यास, जेठानंद व्यास और सुभाष जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ ताना मारने पर बसाया था यह शहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-the performance demands action on kerla case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the performance demands action on kerla case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved