बीकानेर। श्रीसंगीत भारती बीकानेर द्वारा सार्दुलगंज में परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीसंगीत भारती के निदेशक डॉ. मुरारी शर्मा ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी एन.डी रंगा, विशिष्ठ अतिथि चन्द्रशेखर जोशी, मुख्य वक्ता उदयपुर से आए संगीतज्ञ पंकज बनावत थे। स्वागत उद्बोधन देते हुए कवि, कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने चर्चा का शुभारम्भ किया। विषय था हिन्दुस्तानी और कर्नाटक ताल पद्धति का विश्लेषणात्मक विवेचन। चर्चा में भाग लेते हुए श्रेयांश जैन ने भरतनाट्यम में ताल का उपयोग और उसका हिन्दुस्तानी संगीत में प्रयोग पर विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जन्मेजय व्यास, नेहांश जैन, कुमारी नेहा शर्मा, लता शर्मा ने भी विचार रखे। समारोह में संगीतज्ञ पंकज बनावत का सम्मान भी किया गया। राज सलीम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope