भिवानी। भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि नोटबंदी का निर्णय देश को नई दिशा में लेकर जाएगा। आने वाले समय में देश में बहुत बड़ा बदलाव आएगा, जिसको हम सडक़, बिजली, पानी, रेल व अन्य मूलभूत सुविधाओं के रूप में देख पाएंगे। यह बात उन्होंने शनिवार को भिवानी में आयोजित लक्षचंडी यज्ञ में आहूति डालने के बाद कही।
भाजपा सांसद ने कहा कि आने वाला समय वैश्विक स्तर पर बदल रहा है। ऐसे में भारत में भी बदलाव हो रहा है। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार कम होने से देश के विकास के लिए धन उपलब्ध होगा। जिसका प्रयोग देश के आधारभूत विकास के लिए किया जा सकेगा। वही उन्होंने नोटबंदी से हो रही परेशानी के बारे में कहा कि जब भी कोई बदलाव आता है तो हमें थोड़ी-बहुत परेशानी से गुजरना पड़ता है। हमें इस बात को समझना चाहिए। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश, देश का पहला कैशलेस राज्य बनने जा रहा है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope