• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सुनंदा को किसने मारा! पति शशि थरूर से हुई 5 घंटे पूछताछ

नई दिल्ली। सुनंदा पुष्कर केस की गुत्थी अभी भी पहले बनी हुई है। अभी तक यह साफ नही हो पाया है कि सुनंदा ने खुदकुशी की या हत्या की गई थी। यहीं सच जानने के लिए दिल्ली पुलिस की विशेष जांच टीम ने दिल्ली के वसंत विहार थाने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर से शनिवार को करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने में उनकी या फिर उनके किसी भी सहयोगी की भूमिका को लेकर भी शशि थरूर से सवाल किए गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर को जांच के लिए शनिवार को बुलाया गया था। वसंत विहार थाने में थरूर से कई सवाल गए। सुनंदा के शरीर पर मिले जख्म और मौत से एक दिन पहले हुए झगडे पर भी पुलिस ने सवाल किए। सुनंदा ने इतनी अधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन क्यों किया, थरूर से इस बारे में भी पुलिस ने पूछताछ की। गौरतलब है कि पिछले साल 13 नवंबर को सुनंदा पुष्कर की विसरा जांच रिपोर्ट में शरीर में किसी तरह के जहर नहीं होने की पुष्टि की गई थी। कुछ अवसाद से संबंधित दवाएं जरूर मौजूद थीं।

यह भी पढ़े

Web Title-Sunanda Pushkar death case : Shashi Tharoor questioned for 5 hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sunanda pushkar, sunanda pushkar death case, sunanda pushkar death case shashi tharoor, sunanda pushkar shashi tharoor, shashi tharoor questioned for 5 hours, congress leader shashi tharoor,
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved