सिरोही। सिरोही जिले के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्था के शांति वन में 11वें अखिल भारतीय हृदय रोग उपचार एवं बचाव सम्मेलन में विशेषज्ञों का मंथन शुक्रवार को शुरू हो गया। इसमें भारत सहित विश्वभर के कई देशों से पहुंचे हृदयरोग विशेषज्ञों का भावपूर्ण स्वागत किया गया। सम्मेलन आयोजक अध्यक्ष डॉ. एच.के. चोपड़ा ने कहा कि यह शानदार अवसर है जब हृदय रोग जैसी खतरनाक बीमारी के रोकथाम और उसके बचाव के लिए हम इस संस्थान में पहुंचे हंै। इसमें अंग्रेजी दवाओं के साथ प्राकृतिक तथा योग की पद्धति पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में जीवन प्रबन्धन विशेषज्ञ बीके शिवानी ने कहा कि मन और विचार हमारी सारी कर्मेन्द्रियों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में जब मन की स्थिति ज्यादा खराब होती है तो उस समय दवाएं भी बेअसर हो जाती हैं। इसके लिए हमें खुद को स्वस्थ रखने के लिए मन में सकारात्मक और आध्यात्मिक पद्धति को विकसित करना होगा।
खोजेंगे हृदय रोग का स्थाई इलाज
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope