सुल्तानपुर।
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2017 के लिए पहले और दूसरे चरण के स्टार
प्रचारकों के नाम तय कर दिये हैं। चुनाव प्रचार करने वाले वरिष्ठ नेताओं की सूची
मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपी गई है। खास बात यह है कि इस सूची में सुल्तानपुर
सांसद वरुण गांधी का नाम कहीं नहीं है। सूची में नाम नहीं होने को लेकर जब खास खबर
ने उनसे बातचीत करनी चाही तो वरुण गांधी ने इस मुद्दे पर बात करने से साफ इनकार कर
दिया। गौरतलब है कि स्टार प्रचारकों में वरुण गांधी का नाम नहीं होना उनके लिए
झटका है। वरुण गांधी पिछले तीन सालों में कई बार विवादों में रहे जिससे उनकी छवि
भी पहले जैसी नहीं रही। जो कि उनको सूची से बाहर करने के कारणों मे से एक है।
बीजेपी
के स्टार प्रचारकों में पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिहं, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अरुण
जेटली, वेंकैया नायडू, स्मृति ईरानी, उमा भारती, कलराज मिश्र, मेनका गांधी, राम विलास पासवान, मुख्तार
अब्बास नकवी, पीयूष गोयल, महेश शर्मा, संजीव बालियान, वी के सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, संतोष
गंगवार जैसे भाजपा के कद्दावर नेता शामिल हैं।
इसके अलावा रामलाल, भाजपा
उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश
अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया...
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope