करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सुखीजा को कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड का महासचिव नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह तथा समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय कैम्प कार्यालय में अशोक सुखीजा को बधाई दी। इस मौके पर ओएसडी अमरेन्द्र सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर नव नियुक्त महासचिव का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। कुरूक्षेत्र विकास के महासचिव अशोक सुखीजा ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो जिम्मेदारी दी है, यह भाजपा के छोटे से कार्यकर्ता को दिए गए सम्मान का प्रमाण है और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे। [# जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope