कोटा। यहां दो थाना इलाकों के बीच से निकलने वाली नहर पर बने स्टील ब्रिज से एक व्यक्ति के कूदने की सूचना ने पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर के दोनों ओर से युवक की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान नहर किनारे युवक के कपड़े और एक सुसाइड नोट मिला है। जानकारी के मुताबिक सुसाइड नोट लिखने वाले व्यक्ति का नाम चन्द्र सेन बताया जा रहा है जो की सूरसागर का रहने वाला है। युवक ने सुसाइड नोट पर दो कारण बताए है। जिमसें उसने हंसराज नाम के एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और मां द्वारा चन्द्रसेन की पत्नी पर अवैध संबंधों के बारे में झूठा इल्जाम लगाने और उधारी के रुपए समय पर नहीं देने पर मारपीट करने के बारे में जानकारी दी है। वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट और कपड़ों को कब्जे में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने युवक की मौत की पुष्टि नहीं की है। पुलिस युवक के परिजनों की तलाश शुरू कर मामले में जांच कर रही है।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope