कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रूरल निवासी डॉक्टर सुरेन्द्र सिंह ने ब्याज माफिया से परेशान होकर अपने क्लिनिक में ही पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार कई दिनों से परेशान रह रहा था। पत्नी बीमार रहती थी अभी हाल ही में उसे ब्रेन हेमरेज का अटैक हुआ था। इससे भी वह कुछ परेशान था। पुलिस व अन्य लोगों की माने तो डॉक्टर ने ब्याज पर लाखों रुपये उधार ले रखे थे जिसे उसने लौटा भी दिए थे।
पुलिस की मानें सुसाइड नोट से जानकारी मिली है कि उससे अधिक ब्याज मांगा जा रहा था इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।कर्ज देने वालों ने बार-बार उससे अधिक ब्याज मांगा। हालांकि उसके सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसने काफी रुपये लोगों के लौटा दिए थे परंतु नामजद आरोपियों की ओर से अधिक पैसे लौटाने की बात कही जा रही थी। ब्याज माफिया उसे बार-बार उसे परेशान कर रहे थे कि आपको रुपये और लौटाने हैं। मृतक के हिसाब से उसने रुपये अधिक से अधिक लौटा दिए थे। ब्याज माफिया से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार तीन बेटियों का पिता था और तीनों की शादी हो गई है। इसके अतिरिक्त मृतक का एक पुत्र भी जिसका नाम सर्वजीतसिंह है।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope