• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

सौतेली मां ही रच रही हैं अखिलेश के खिलाफ साजिश : सपा विधायक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में चल रही कलह के साथ रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। एसपी में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव खेमे में चल रहे घमासान के बीच एक नया मामला सामने आया है। सीएम अखिलेश समर्थक विधायक उदयवीर सिंह ने मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। उदयवीर सिंह का कहना है कि मुलायम सिंह यादव को अपने बेटे अखिलेश को इस साजिश दूर रखना चाहिए।
उन्होंने उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल यादव पर भी हमला बोला। उदयवीर ने कहा कि शिवपाल यादव अखिलेश की सौतेली मां के लिए सियासी मोहरे का काम कर रहे हैं। उन्होंने मुलायम सिंह को भी सतर्क किया कि उनके बड़े बेटे के खिलाफ परिवार में साजिश रची जा रही है।

यह भी पढ़े :पिज्जा के साथ सफेद प्लास्टिक का टुकडा क्यों!

यह भी पढ़े :सेलिब्रिटिज का बाइकिंग शौक, देखिए कलेक्शन

यह भी पढ़े

Web Title-stepmother are planning a conspiracy against Akhilesh says SP MLA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stepmother are planning, conspiracy against akhilesh, sp mla, samajwadi party, uttar pradesh elections, mulayam singh yadav, udayvir, akhilesh singh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved