बीकानेर। वसुंधरा सरकार 13 दिसंबर को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने जा रही है। जिसके चलते प्रदेश भर में तीन साल बेमिसाल की दिशा में कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और अन्य आयोजन होंगे। जिसकी प्रशासनिक अमले के साथ पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत गुरुवार दोपहर शहर भाजपा जूनागढ मंडल की मीटिंग हुई और पार्टी पदाधिकारियों को समारोह को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। उन्होंने सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि प्रदेश में विकास के नए आयाम तय करने वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को एक अभियान के रुप में जुटना होगा। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में फोर्ट डिस्पेंसरी के पास शिव मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में शहर महामंत्री पाबूदान सिंह राठौड़, शहर जिला मंत्री अनिल पाहूजा, भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला, पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, जगदीश मोदी, जूनागढ मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पडिहार, श्रवण सिंह, पवन शर्मा, प्रवक्ता मनीष आचाय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे
अगले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope