अम्बाला। हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन की ओर से वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम अम्बाला छावनी में 14 से 17 जनवरी तक 44वीं राज्यस्तरीय आर्टिस्टिक और रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। वहीं उद्घाटन समारोह में जिम्नास्टिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरजपाल अम्मू और महासचिव बिजेन्द्र लोहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चण्डीगढ़ से आई युवती जहानगीत का ढोल भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। पंजाबी धुनों पर ढोल के साथ जहानगीत ने न केवल मुख्य अतिथि का स्वागत किया, बल्कि जय हो गीत की तर्ज पर बहुत ही बेहतरीन ताल और रिदम में ढोल बजाकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। साथ ही समारोह के दौरान छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। जो शानदार रहा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों से लगभग 700 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिम्नास्टिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने खिलाडियों के ठहरने और जलपान की बेहतर व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन व अम्बाला के खेल विभाग के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने खिलाडियों को आहवान किया कि वे खेल भावना से खेलें और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से आगे बढें। वहीं जिला उपायुक्त ने खेल भावना से खेल खेलते हुए इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope