• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सपा में शामिल हुए एसपी सिंह ने भाजपा पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ने बड़े-बड़े राजनीतिक दलों की कलई खोल दी है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट बेचने का आरोप लगा है। पूर्व विधान परिषद सदस्य एसपी सिंह ने मंगलवार को भाजपा पर कुछ ऐसे ही आरोप लगाते हुए पत्नी कांति सिंह पटेल सहित अपने कुनबे के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। कांति सिंह पटेल भी विधान परिषद सदस्य हैं।

खास बात यह है कि टिकट न मिलने से नाराज सिंह ने साक्षी महाराज के प्रतिनिधि पर टिकट के लिए पैसा मांगने का आरोप लगाया है।

सिंह ने कहा, "बसपा में तो एक ही दरवाजा था, लेकिन भाजपा में कई दरवाजे हैं, जहां हर व्यक्ति पैसा मांगता है।"


सपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता की उपस्थिति में सपा में शामिल हुए एसपी सिंह ने कहा, "गुजरात से आए व्यक्ति भाजपा में पैसा लेकर टिकट बेच रहे हैं। भाजपा ने दलबदलुओं को टिकट दिया है। खनन माफिया और बड़े व्यापारी कुलदीप सेंगर ने टिकट के लिए करीब दो करोड़ रुपये दिए हैं।"

इस दौरान सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा की जमकर तारीफ की और कहा, "पूरी दुनिया की नजर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर लगी है। अखिलेश का विकास अच्छा लगता है। सपा पहले कैसी भी रही हो, लेकिन अब मुख्यमंत्री अखिलेश के नेतृत्व में स्वच्छ पार्टी हो गई है।"

[@ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

यह भी पढ़े

Web Title-sp singh serious charges to bjp in lucknow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp, singh, serious, charges, bjp, lucknow, up election, up election 2017, hindi news, samajwadi party, sakshi maharaj, politics, samachar, uttar pradesh, , news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved