• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्मचारियों की समस्या का समाधान हड़ताल नहीं : चौधरी

Solve the problem of employees not strike - Tonk News in Hindi

टोंक। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र चौधरी ने कहा है कि संगठन का नारा है कि राष्ट्र हित में करेंगे काम, काम का लेगें पूरा दाम की तर्ज पर कर्मचारी कार्य करें तो अपने हितों की रक्षा कर सकते है।
प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र चौधरी ने रविवार को पंचायत समिति मालपुरा के अटल सेवा केन्द्र में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की शाखा मालपुरा की ओर से आयोजित तहसील स्तरीय अधिवेशन में कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठित रहकर ही कर्मचारी अपने हितों की रक्षा कर सकता है। उन्होंनें कहा कि हड़ताल पर जाने व रहने से हमारी मांगो की पूर्ति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो के हड़ताल करने से आम जन को भी परेशानी होती है और हड़ताल करने से समस्याओं का समाधान होने के स्थान पर कर्मचारियो की समस्याऐं बढ़ती है। अपने स्वार्थों को छोडक़र संगठन हित में सकारात्मक सोच रखने पर ही संगठन को मजबूती मिलेगी। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़, जयपुर जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री ललित शर्मा, जुगल धाबाई, आंगनबाड़ी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष मंजूृ बोल्या सहित कर्मचारी नेताओं ने सम्बोधित किया।

[@ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Solve the problem of employees not strike
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: solve, problem, employees , not , strike, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved