जम्मू/श्रीनगर। बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया, ""शुक्रवार को इस राजमार्ग से कोई भी वाहन नहीं गुजर पा रहा है। हम रास्तों पर फंसे वाहनों को हटा रहे हैं।"" बटोटे और बनिहाल में हुई बर्फबारी ने 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को प्रभावित करने के साथ ही जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले के श्री बीबी क्षेत्र में भूस्खलन भी किया है। इस सब को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। सोनामार्ग, पहलगाम, बनिहाल, शोपियां में पीर की कली, गुलमर्ग और कुपव़ाडा में भी हिमपात हुआ।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope