सिरसा। शहर को खुले में शौचमुक्त किया जाएगा। जिसके लिए शहर में 350 अस्थायी शौचालय व छह मोबाईल शौचालय लगाए गए हैं। इसके पश्चात सिरसा शहर प्रदेश का खुले में शौचमुक्त होने वाला पहला शहर होगा। उक्त जानकारी उपमण्डल अधिकारी ना. परमजीत सिंह चहल ने आज लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि सिरसा शहर को खुले में शौचमुक्त करने के उद्देश्य से छह जोनों में बांटा गया है जिनमें अलग-अलग अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। ये अधिकारी व कर्मचारी प्रात 5.30 बजे उठ कर निगरानी कमेटी के सदस्यों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर खुले में शौच जाने वाले लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित करेंगे।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope