• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

सुखविन्दर के चल छइया...पर देर रात तक झूमे दर्शक

कोटा। नगर निगम कोटा की ओर से आयोजित दशहरा मेला-2016 के तहत विजयश्री रंगमंच पर बुधवार की रात सिने संध्या के नाम रही। बॉलीवुड के पार्श्वगायक सुखविन्दर सिंह ने हिंदी और पंजाबी गानों की एक के बाद दमदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताजनों को मस्ती से सराबोर कर दिया। कोटावासी इन गीतों पर जमकर झूमे। खचाचक भरे दर्शक दीर्घा के ठीक सामने बने विजयश्री रंगमंच से सुरों के जादूगर सुखविन्दर ने रिमिक्स म्यूजिक के साथ 1998 की सुपरहिट फिल्म ‘दिल से’ का गाना ‘चल छइया छइया...’ की परफॉरमेंस दी तो श्रोताजन मस्ती से सराबोर हो झूमने लगे। इस दौरान सिंह ने कहा कि कोटा का मेला बहुत ही सुंदर है और मुझे भी मेले अच्छे लगते हैं। आप भी मेरे साथ गुनगुनाओगेे? इस पर दर्शक दीर्घा से आवाज उठी हां हां...। बस फिर तो इस सुरों के शहजादे ने डीजे की स्वर लहरियों के साथ जैसे ही जल्द ही रीलिज होने वाली फिल्म ‘जय हो’ का गाना ‘जय हो...’, ‘आवारा भंवरे जो होले होले गाए...’ सुनाकर माहौल को नई ऊंचाई दी। हिंदी गानों के बाद सिंह ने पंजाबी गानों की तरफ रुख किया और ‘चोरी चोरी मेरा दिल ले गया...’ सुना कर माहौल को मस्ती भरा कर दिया। इसके बाद नॉन स्टॉप ‘चली चली फिर हवा चली...’, ‘इश्क चांदी है इश्क सोना है...’, ‘तोरे बिना...’, ‘हम तो हैं कपूचिन्नो...’, ‘तुम मिलो तो सही...’, ‘इश्क की चिलम भर ले...’, ‘प्यार तूने क्या किया...’ सरीखे गानों की ऐसी झड़ी लगाई कि दर्शक दीर्घा में मौजूद युवा भी थिरकते नजर आए।

अथितियों ने किया दीप प्रज्जवलन


यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...

यह भी पढ़े :सावधानः उत्सव के सीजन में मार्केट में नकली खोया और मिलावटी मिठाई, SEE PIC

यह भी पढ़े

Web Title-singer sukhvinder singh performed in cine night in kota dushera mela
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: singer, sukhvinder singh, performed, cine night, kota, dushera mela, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, kota news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved