इंदौर। महाराष्ट्र एटीएस ने मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक संदिग्ध आतंकी
को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक जादिल परवेज की एटीएस को एक साल से
तलाश थी। वह इंदौर में अपनी बहन के घर आकर छिपा हुआ था। जादिल के भाई आमिल
परवेज के खिलाफ कई मामले दर्ज है। वह अभी साबरमती जेल में बंद है।
जानकारी
के मुताबिक, महाराष्ट्र एटीएस ने शुक्रवार रात शहर के खजराना थाना क्षेत्र
के खिजराबाद इलाके में दबिश देकर जादिल को अपनी गिरफ्त में लिया। जादिल पर
देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा था, उसके बाद से वह
फरार चल रहा था। खजराना थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि
की है। उन्होंने बताया कि एटीएस ने मुंबई में आदिल परवेज नाम के युवक को
गिरफ्तार किया था। उसके बयान के आधार पर ही इंदौर से जादिल की गिरफ्तारी
हुई है।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope