• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लोकतंत्र बचाओ मार्च: सोनिया, राहुल,मनमोहन ने दी गिरफ्तारी

नई दिल्ली। भाजपा और मोदी सरकार के जारी हमलों का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर से संसद तक ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकाला, लेकिन बीच में ही संसद मार्ग थाना पुलिस ने उनको रोक लिया। इसके विरोध में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं ने गिरभ्तारी दी। हालांकि पुलिस ने उनको कुछ देर बाद ही छोड दिया। जंतर-मंतर से संसद तक मार्च के दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया था।
इससे पूर्व जंतर-मंतर पर रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार संघ के इशारे पर चल रही है। कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है, उनको पता नहीं है कि कांग्रेस किस मिट्टी की बनी है। उन्होंने कहा कि जिंदगी ने उनको संघर्ष करना सिखाया है, वह डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दो साल में सबकुछ बर्बाद कर दिया।
रैली को राहुल गांधी, मनमोहन सिंह ने भी संबोधित किया और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभी नेताओं ने कांग्रेस शासित राज्यों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से पहले राहुल गांधी ने संबोधित किया और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन 40 फीसदी देश सूखे की मार झेल रहा है। हर रोज 50 किसान खुदकुशी कर रहे हैं।
दूसरी ओर, संसद परिसर में राजग के सांसद कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर गांधी जी की प्रतिमा के निकट धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
जंतर-मंतर से सोनिया गांधी ने कहा-

यह भी पढ़े

Web Title-Save Democracy March: Sonia, Rahul, Man Mohan offer for arrest, released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shoe hurled at jantar mantar, rahul blames modi government, congress attack, congress, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved