• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश में किए जा रहे अनेक विकास कार्य : नेगी

Several developments are being made by the government in the state: Negi - Kinnaur News in Hindi

रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले के टापरी को कैबिनेट द्वारा उपतहसील खोलने की मुहर लगाएं जाने के बाद टापरी पंहुचे विस. उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी का जनप्रतिनिधयों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट के फैसले के बाद पग्रामंग क्षेत्र के लोग चहक गए हैं। यहां के लोगों ने विसण् उपाध्यक्ष का थैंक्स करने के लिए आभार समारोह आयोजित किया। टापरी में उपतहसील खुलने से मीरू, उरनी, चगांव, युला, चोलिंग, पूनंग, जानी, रामनी, जनकपूरी सहित कई गांव के लोग लाभांवित होंगे। उसके बाद टापरी में लोगों को संबोधित करते हुए विस. उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की दूरगामी सोच के कारण पग्रामंग क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया है।
उन्होंने कहा कि सीएम ने किन्नौर दौरे के दौरान टापरी को उप तहसील देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि टापरी उप तहसील कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। जल्द ही हर आधुनिक सुविधाओं से लैस कर उप तहसील भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टापरी में उप तहसील खुलने के बाद लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने और अन्य कार्य के लिए अब भावानगर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इससे खासकर गरीब लोगों का राहत मिलेगी। यहां जल्द ही उपतहसील कार्यायल कार्यालय खोला जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिले में अनेकों विकास के कार्य किए जा रहे हैं। किन्नौर युकां अध्यक्ष प्रताप नेगी, जिप सदस्य सत्या देवी, मंगल दास नेगी, रतन सिंह नेगी, फुला सुख नेगी, छेरिंग टंडुप नेगी, विमला नेगी, आनन्द कुमार नेगी, राज कुमार नेगी, हिम्मत राम नेगी, प्रवीण नेगी, कृष्ण नेगी, मान भगती नेगी, पूर्व प्रधान सुनील नेगी, शेर चंद, राजेंद्र सिंह नेगी, सुरेश कुमार नेगी, गुमान सिंह नेगी सहित कई लोगों ने कहा कि विस. उपाध्यक्ष के अथक प्रयास से टापरी को प्रदेश सरकार ने उपतहसील की सौगात दी। उन्होंने ने इस मसले को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पिछले वर्ष किन्नौर दौरे के दौरान टापरी को उप तहसील खोलने की घोषणा की थी।

[# अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Several developments are being made by the government in the state: Negi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: several, developments, being, made, government, state, kinnaur news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kinnaur news, kinnaur news in hindi, real time kinnaur city news, real time news, kinnaur news khas khabar, kinnaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved