नारायणपुर। छत्तीसगढ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को मुठभे़ड में सात
नक्सली मारे गए। संयुक्त सुरक्षा बल ने घटना स्थल से दो रायफल, दो बंदूक
सहित भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है।
नारायणपुर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया, मंगलवार सुबह अबूझमाड
क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स और रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम गश्त पर
निकली थी। [# अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर
देख लेते हैं ये बच्चे] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
नारायणपुर और दंतेवाडा सीमा क्षेत्र के करीब ग्राम मातेवाही
जंगल के पास घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की।
बचाव में सुरक्षा बल के जवानों ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से लगभग दो घंटे
तक गोलीबारी हुई। घटनास्थल से सात नक्सलियों के शव और नक्सली साहित्य
बरामद किया गया है। मीणा ने बताया कि मारे गए नक्सलियों के शवों की अभी
शिनाख्त नहीं हो पाई है।
(आईएएनएस/वीएनएस)
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope