बीकानेर। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे युवा सप्ताह के पांचवें दिन बेसिक कॉलेज में छात्र नेता ललित ओझा ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विवेकानंद की युवाओं के लिये सार्थकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। [@ हिमाचल कांग्रेस में छिड़ी राजनेताओं के रिटायरमेंट की जंग]
मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक जेठानंद व्यास ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विवेकानंद की युवाओं के लिए सार्थकता विषय पर व्याख्यान दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर उपाध्यक्ष मनोज आचार्य ने युवा पीढ़ी को बेसहारा गरीब लोगों के उत्थान के लिए समय-समय पर ऐसे कार्य करने लिए प्रेरित किया और महाविद्यालय के प्रबंधक राम व्यास ने विवेकानंद जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभाग संयोजक देवेंद्र सिंह राठौड़, अरुण कल्ला, अंचल पुरी, तनुज सारस्वत, जितेंद्र गहलोत, अवतार सिंह, विकास अग्रवाल, गोपाल पारीक आदि उपस्थित थे।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope